collapse
...

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की जयंती पर उनके पति बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की।

images-9-1.jpg

श्रीदेवी की जयंती पर बोनी कपूर ने साझा की यादगार तस्वीर, जब एक मजाक ने पैदा कर दी थी गलतफहमी

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की आज जयंती है। अगर वो हमारे बीच होतीं, तो आज वो अपना 62वां जन्मदिन मना रही होतीं। इस खास मौके पर, उनके पति बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए, उनकी पहली मुलाकातों में से एक से जुड़ा मजेदार किस्सा भी सुनाया।

बोनी कपूर ने बताया कि यह तस्वीर 1990 में चेन्नई में आयोजित श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी की है। उस समय उन्होंने मजाक में श्रीदेवी को 26वें जन्मदिन की बधाई दी, जबकि वो असल में 27 साल की हो चुकी थीं। बोनी का इरादा था उन्हें छोटा और जवान महसूस कराने का, लेकिन श्रीदेवी को लगा कि वो उन्हें चिढ़ा रहे हैं। तस्वीर में भी श्रीदेवी उन्हें डांटती नजर आ रही हैं, जिससे इस पल की मासूमियत और हल्के-फुल्के ह्यूमर का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

sridevi-death-anniversary-1-1-1.jpg

इसके अलावा, बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि “हां, आज तुम 62 साल की होतीं, लेकिन मेरी नजर में तुम आज भी 26 की ही हो।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि परिवार और चाहने वाले आज भी तुम्हारे जन्मदिन को उतनी ही मोहब्बत से याद कर रहे हैं जितनी तब की थी।

images-10.jpg

Share: