collapse
...

शाम को होगा शपथग्रहण

मुंबई। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगी। सुनेत्रा पवार आज विधान भवन में NCP के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की मीटिंग में शामिल हुईं। इस मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सुनेत्रा पवार का शपथग्रहण शाम 5 बजे होगा। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद हैं और शपथ ग्रहण से पहले उन्हें राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा।

अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में हुए प्लेन हादसे में मौत के बाद डिप्टी CM का पद खाली हो गया था। इस पद को भरने के लिए NCP और फडणवीस सरकार लगातार कार्यवाही कर रही थी।

जानकारी का तथ्य:

  • सुनेत्रा पवार को पहले राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देना होगा, जिसे सभापति (उपराष्ट्रपति) को सौंपा जाएगा।

  • संविधान के अनुच्छेद 190(1) के अनुसार, कोई व्यक्ति एक साथ केंद्र की संसद और राज्य सरकार में मंत्री नहीं बन सकता।

  • इस्तीफा स्वीकार होने के बाद ही राज्यपाल उन्हें मंत्री और डिप्टी CM के रूप में शपथ दिलाएंगे।

  • संविधान के अनुसार, मंत्री बनने के 6 महीने के अंदर उन्हें विधानसभा चुनाव जीतना होगा या विधान परिषद (MLC) का सदस्य बनना होगा। यदि वे 6 महीने में विधायक या MLC नहीं बनतीं, तो उनका पद स्वतः समाप्त हो जाएगा।


Share: