भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णम्माचारी श्रीकांत सोमवार को उज्जैन पहुँचे। उन्होंने महाकाल मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।अपने समय में महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ ओपनिंग जोड़ी बनाने वाले श्रीकांत सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुँचे। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर श्रद्धापूर्वक आरती देखी।

अपने परिवार के साथ श्रीकांत ने किए महाकाल मंदिर के दर्शन
इस दौरान, कृष्णम्माचारी श्रीकांत धोती-कुर्ते की पारंपरिक वेशभूषा में नज़र आए। वह अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए पहुँचे थे।भस्म आरती समाप्त होने के बाद, श्रीकांत ने नंदी जी का पूजन किया और फिर भगवान महाकाल की देहरी (द्वार) से जल अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।