collapse
...

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर विरोध

नई दिल्ली। बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी।

deccanherald2025-12-23bpixpboqfi-imgupscalerai-v1fast-2k.png

VHP कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और सरकार उन्हें सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

gemini-generated-image-ouyln4ouyln4ouyl-imgupscalerai-v1fast-2k.png

बांग्लादेश में 18 दिसंबर को हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में 18 दिसंबर की रात हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में दावा किया गया था कि युवक ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट की थी, लेकिन शुरुआती जांच में इस तरह के किसी पोस्ट का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। इसके बावजूद युवक की कथित रूप से भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई।

indian-imgupscalerai-v1fast-2k.png

बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया

इस पूरे घटनाक्रम के बीच बांग्लादेश सरकार ने भारत में तैनात अपने उच्चायोग से जुड़े घटनाक्रम पर आपत्ति जताते हुए ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार है जब भारतीय उच्चायुक्त को बुलाया गया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत में स्थित अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

 

वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारत में अपनी वीजा और काउंसलर सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इससे पहले सिलीगुड़ी स्थित बांग्लादेश वीजा सेंटर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। इसके बाद नई दिल्ली और सिलीगुड़ी दोनों स्थानों पर वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गईं।

 

दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ा तनाव

बीते कुछ दिनों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमलों, छात्र नेता की मौत और भारत में विरोध प्रदर्शनों के चलते भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।


Share: