collapse
...

नाम बदला, किस्मत बदली

cigrp88i-1.jpeg

अक्षय कुमार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और उनका लाइफस्टाइल काफी अनुशासित है। वे रोज़ाना तड़के 4 से 5 बजे के बीच उठ जाते हैं, और यही उनकी ऊर्जा और एक्टिव लाइफ का राज़ भी है।

अक्षय कुमार का सफर साधारण से शानदार तक

अक्षय कुमार, जिनका असली नाम राजीव भाटिया है, ने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई। कभी शेफ, वेटर और मार्शल आर्ट्स टीचर रहे अक्षय ने मॉडलिंग से फिल्मों में कदम रखा। दमदार एक्शन और शानदार कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने हर रोल में खुद को साबित किया।

9 सितंबर 1967 को जन्मे अक्षय बचपन से ही खेल-कूद के शौकीन थे। अनुशासन और मेहनत के चलते आज भी वो इंडस्ट्री के सबसे फिट और एक्टिव एक्टर्स में गिने जाते हैं।

110281746-1.jpeg

अक्षय कुमार के पिता ने सेना से रिटायर होने के बाद यूनिसेफ में अकाउंटेंट की भूमिका निभाई। पिता के प्रति सम्मान जताने के लिए अक्षय ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम 'हरि ओम एंटरटेनमेंट' रखा, जो उनके पिता के नाम से प्रेरित है।

अक्षय कुमार का शुरुआती सफर: एक सपना, जो डर से शुरू हुआ

स्कूल के दिनों में अक्षय पढ़ाई में औसत थे। जब सातवीं कक्षा में अंक कम आए, तो पिता ने भविष्य को लेकर सवाल किया। घबराए अक्षय ने कागज़ पर लिखा कि वे अभिनेता बनना चाहते हैं। इस पर पिता ने सलाह दी कि अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई और भाषा का ज्ञान भी ज़रूरी है।

डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कराटे सीखना शुरू किया। बस में बैठकर संजय दत्त के पोस्टर देखना और यह सोचना कि "एक दिन मैं भी ऐसा ही बनूंगा", यही उनका मोटिवेशन था।

पढ़ाई से ज्यादा रुचि मार्शल आर्ट्स में थी, और इसे समझते हुए उनके पिता ने पैसे जोड़कर उन्हें थाईलैंड भेजा, जहां उन्होंने थाई बॉक्सिंग में ट्रेनिंग ली। आज अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने बैंकॉक में शेफ और वेटर जैसे काम भी किए।

akshay-kumar-6-1757150693.jpeg

मॉडलिंग से हीरो बनने तक का पहला कदम

थाईलैंड से लौटने के बाद अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स सिखाने लगे। एक दिन एक छात्र के पिता, जो मॉडल कोऑर्डिनेटर थे, ने उन्हें मॉडलिंग का सुझाव दिया। पहले ऐड से ही उन्हें 2 घंटे के काम में 21 हजार रुपए मिले, जबकि पहले वो महीने भर में 5 हजार कमाते थे।

इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फोटोग्राफर जयेश शेठ के साथ असिस्टेंट और लाइटमैन के तौर पर भी काम किया। एक फोटोशूट के दौरान गोविंदा ने मजाक में कहा, “तू हीरो क्यों नहीं बनता?” — और शायद वहीं से उनकी किस्मत ने करवट ली।

image-10.png

अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में फिल्म ‘आज’ में छोटे रोल से की। फिल्म के लीड किरदार का नाम ‘अक्षय’ देखकर उन्होंने अपना नाम राजीव भाटिया से अक्षय कुमार बदल लिया। नाम बदलते ही उन्होंने अपना पहला विजिटिंग कार्ड बनाया और उसी दिन उन्हें फिल्म ‘दीदार’ का मौका मिल गया।

एक बार फ्लाइट छूटने के बाद एक प्रोड्यूसर से मिलने गए, जहां से उन्हें ‘दीदार’ का ऑफर मिला। उनकी पहली रिलीज़ फिल्म ‘सौगंध’ 1991 में आई।

अक्षय कुमार ने ‘खिलाड़ी’ सीरीज की कई फिल्मों में काम किया, जिनमें खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और खिलाड़ी 420 शामिल हैं। शुरुआती दिनों में उनकी फिल्में ज्यादा सफल नहीं थीं, लेकिन 1992 में आई खिलाड़ी ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और ये दिलगी जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का जाना-माना एक्शन स्टार बना दिया।

90 के दशक में अक्षय ‘खिलाड़ी’ फ्रेंचाइजी के साथ हीरो के रूप में लोकप्रिय हुए, जबकि अफलातून जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग अंदाज भी दिखाया। अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद अक्षय कभी इंडस्ट्री से दूर नहीं हुए।

उन्होंने खुद बताया कि लगातार 16 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी उन्हें काम मिलता रहा क्योंकि वे हमेशा प्रोफेशनल बने रहे, समय पर पहुंचे और सेट पर अनुशासन बनाए रखा।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की प्रेम कहानी

akshay-kumar-8-1757150485-1.jpeg

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी और उनकी मुलाकात की कहानी

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। अक्षय ने एक टीवी शो में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात ट्विंकल से फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। बाद में वे फिल्म जुल्मी की शूटिंग के दौरान फिर मिले, और यहीं से उनकी नज़दीकियां बढ़ीं।

करीब ढाई साल बाद अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया। ट्विंकल ने कई बार बताया है कि उनका रिश्ता शुरू में सिर्फ एक छोटी-सी दोस्ती थी। वे उस समय एक लंबे रिश्ते से बाहर आई थीं और शूटिंग के दौरान वे बोर हो रही थीं। इसलिए उन्होंने सोचा कि अक्षय के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। ट्विंकल ने हंसते हुए कहा था कि अक्षय उनके लिए “छह फीट लंबे चॉकलेट आइसक्रीम” जैसे थे, और शुरू में उन्होंने तय किया था कि यह रिश्ता सिर्फ 15 दिन चलेगा। लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता गहरा होता गया।

akshay-kumar-9-1757150315-1.jpeg

अक्षय कुमार के एक मजेदार किस्से के साथ शादी की अनकही बातें

एक टीवी इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी राजेश खन्ना की बेटी से होगी। वे उस समय अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे और राजेश खन्ना के ऑफिस में काम ढूंढने के लिए अपनी तस्वीर लेकर जाते थे। तब राजेश खन्ना अक्सर कहते थे, "ठीक है बेटा, बाद में आना, मैं अभी फिल्म बना रहा हूँ।"

वहीं, अक्षय कुमार की मस्ती भरी शरारतों का एक किस्सा फिल्म ‘हे बेबी’ के दौरान सामने आया। रितेश देशमुख ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में बताया कि शूटिंग के दौरान अक्षय ने उनके फोन से विद्या बालन को ‘आई लव यू’ मैसेज भेज दिया था।

रितेश इस मजाक से चौंक गए, लेकिन असली मजा तब आया जब विद्या ने जवाब में एक किस वाला स्माइली भेजा। बाद में पता चला कि उस समय विद्या का मोबाइल अक्षय के पास था और उन्होंने यह शरारत की थी।

image-13.png

क्षय कुमार खुद करते हैं अपने खतरनाक स्टंट्स

अक्षय कुमार फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खिलाड़ी 420, ब्लू, सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में खतरनाक स्टंट्स किए हैं।

खिलाड़ी 420 में उन्होंने एक बेहद रिस्की स्टंट किया था, जिसमें उन्हें हवाई जहाज से गुब्बारे पर छलांग लगानी पड़ी। इस स्टंट में लगभग 70% खतरा था, लेकिन अक्षय ने इसे बिना किसी doublé के किया।

फिल्म ब्लू की शूटिंग के दौरान वे करीब 70-80 फीट गहरे पानी में गए थे, जहां उन्हें सिर पर चोट लगी और खून बहने लगा। खून शार्क को आकर्षित करता है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई थी। लेकिन टीम की तत्परता की वजह से उनकी जान बच गई, वरना वे शार्क के शिकार हो सकते थे।

अक्षय ने बताया कि उनकी एक्शन सीन की प्रेरणा कार्टून शो टॉम एंड जेरी से आती है। हेलिकॉप्टर से लटकना या खतरनाक स्टंट्स करना उन्होंने उसी कार्टून के अंदाज से सीखा और फिल्मों में दिखाया।

जिस बंगले में एंट्री नहीं मिली, बाद में वही उनका घर बना

शुरुआती दिनों में अक्षय कुमार जुहू बीच के पास एक बंगले में फोटोशूट करना चाहते थे, लेकिन वहां के चौकीदार ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। मजबूरन उन्होंने उसी बंगले की बाहर की दीवार पर बैठकर अपनी तस्वीरें क्लिक करवाईं। सालों बाद जब उन्होंने ये तस्वीरें देखीं, तो हैरानी हुई कि वही दीवार उस बंगले का हिस्सा थी जिसमें वे बाद में रहने लगे।

फिल्म कीमत की शूटिंग के दौरान एक बार रणवीर सिंह भी वहां आए थे। उस वक्त रणवीर बच्चे थे और बाहर से धक्का देकर निकाल दिए जा रहे थे, जिससे वे रोने लगे। अक्षय ने अपनी सिक्योरिटी टीम से कहा कि रणवीर को अंदर ले आएं। इसके बाद अक्षय ने रणवीर से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत और तस्वीरें भी लीं।

अक्षय का डेब्यू फिल्म फूल और कांटे से होना था, लेकिन शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले उन्हें बताया गया कि उनकी जगह नहीं बनेगी। उस फिल्म में बाद में अजय देवगन ने काम किया।

साल 2025 में अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2 और हाउसफुल 5 जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। आने वाले समय में वे जॉली एलएलबी 3, वेलकम 3 और भूत बंगला जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।


Share: